रायगढ़ (17 सितंबर 2026): एकीकृत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, राजीव गांधी नगर रायगढ़(छ.ग.) में गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। दिनभर चले इस आयोजन में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर हायर सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और उत्साह से पूरे परिसर को प्रेरणादायी माहौल में बदल दिया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम की कडी में विद्यालय के प्राथमिक खंड के प्रधान पाठक श्री अभिषेक लाल और शिक्षकों ने दिनभर अनेक गतिविधियों को विद्यार्थियों के साथ संचालित एवं क्रियान्वित किया।
श्रीमती शीला तिवारी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ही किसी भी राष्ट्र की सच्ची नींव होती है। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का पूरा आयोजन संकुल राजीव गांधी नगर के प्राचार्य श्री जी.आर. जाटवर के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। सभी खंडों की गतिविधियों की रूपरेखा तय करने से लेकर उनके सफल क्रियान्वयन तक प्राचार्य श्री जाटवर की सक्रिय और महती भूमिका रही।
इस गरिमामय आयोजन के दौरान संकुल समन्वयक (CAC) श्री रामनारायण जोल्हे, वरिष्ठ व्याख्याता श्री मुन्नीराम रात्रे, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती टेकुमारी पटेल प्रधान पाठक श्री अभिषेक लाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे। समस्त जनप्रतिनिधियों,क्षेत्रवासियों एवं पूरे विद्यालय परिवार की सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान के तहत "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम एक यादगार और प्रेरणास्पद स्मृति के रूप में संपन्न हुआ।
खबरें नहीं सच का प्रहार








No comments:
Post a Comment