Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

महासमुंद जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के निर्देशानुसार इन-हाउस मॉडल (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले की 14 पंचायतों में आधार केंद्रों के संचालन के लिए 14 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किया जाना है। इसके लिए निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक जिला कार्यालय को कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 47 आवेदन पात्र एवं 28 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला कार्यालय तथा जिले की अधिकृत वेबसाइट  https://mahasamund.gov.in/ पर अवलोकन किया जा सकता है। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थी अपनी दावा-आपत्ति 9 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति का आवेदन कक्ष क्रमांक 22, सी.जी. स्वान कक्ष, जिला कार्यालय महासमुंद में जमा करना होगा।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement