Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

जनदर्शन का नाम बदला

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन का नाम अब ‘कलेक्टर जनसुनवाई’ कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 25 आवेदन प्रस्तुत किए।नकलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण एवं जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए।

         कलेक्टर ने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदनों में पात्रता का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने एक आवेदक द्वारा स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण की मांग पर संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आपसी समन्वय से आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सहायता राशि, राशन प्राप्त नहीं होने, आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत, अहाता निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, सड़क निर्माण, किचन शेड, लंबित पेंशन राशि तथा आधार कार्ड में नाम एवं जन्मतिथि सुधार सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement