Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

घरघोड़ा (रायगढ़): दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, इकाई-घरघोड़ा के एक प्रतिनिधिमंडल ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस डी निषाद जी से भेंट कर शिक्षक साथियों की विभिन्न ज्वलंत एवं गंभीर समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के इस शिष्टमंडल ने शिक्षकों के प्रशासनिक और वित्तीय हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, जिस पर शिक्षा अधिकारी द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।  

​फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सी.पी. (राहुल) डनसेना और घरघोड़ा ब्लाक अध्यक्ष खेमसागर पैकरा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख मांगें शामिल रहीं:  

​जीपीएफ (GPF) पासबुक संधारण के लिए विशेष शिविर:-शिक्षक साथियों के जीपीएफ पासबुक के अद्यतन संधारण में आ रही कठिनाइयों को दूर करने हेतु विकासखंड स्तर पर विशेष कैंप (शिविर) आयोजित किए जाने की मांग रखी गई, जिसे बीईओ महोदय ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही शिविर लगाकर निराकरण करने का आश्वासन दिया।

​पदोन्नत शिक्षकों का एरियर्स भुगतान:-

प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षक साथियों को अंतर राशि का एरियर्स (arrears) अविलंब प्रदान करने की मांग की गई, जिससे उनकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सके।  

​एकल शिक्षकीय शालाओं में व्यवस्थापन:

विकास खंड के अंतर्गत आने वाले एकल शिक्षकीय विद्यालयों में वैकल्पिक एवं समुचित शिक्षकों की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।  

​VSK App तकनीकी समस्या व वेतन संरक्षण:-'वी.एस.के. ऐप' (VSK App) में सर्वर एवं तकनीकी खराबी के कारण उपस्थिति दर्ज न हो पाने की स्थिति में किसी भी शिक्षक का वेतन न रोके जाने और किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न करने की मांग की गई।  

​टी.ई.टी. (TET) उत्तीर्ण शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में योग्यता इंद्राज:-जिन शिक्षक साथियों द्वारा पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण कर ली गई है, उनकी शैक्षणिक योग्यता का विधिवत इंद्राज उनकी सेवा पुस्तिका (Service Book) में प्राथमिकता से दर्ज किया जाए।  

​विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने फेडरेशन द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को बेहद गंभीरता से सुना और शिक्षकों के हित में सभी समस्याओं के नियमानुसार व समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

​इस मुलाकात के दौरान फेडरेशन के जिला सचिव विनोद मेंहर,जिला पदाधिकारी ऋषिकेश साहू,दियावती मिर्धा,विकासखंड पदाधिकारी एवं सदस्य धर्मेंद्र पैंकरा,शारदा प्रधान,अल्का लकड़ा,ज्योति निर्मला लकड़ा,लक्ष्मी बुनकर, रेशमा टोप्पो आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement