Breaking News

सीमा पर लाउडस्पीकर से ऐलान कर रहे बांग्लादेश सुरक्षाबल, भारत विरोधी बयानबाजी के आरोप

 ढाका: बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में सशस्त्र बलों द्वारा लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) लाउडस्पीकर के जरिए सीमा क्षेत्र में घोषणाएं कर रही है। हालांकि, BGB ने इन गतिविधियों को जन जागरूकता अभियान बताते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य सीमा पर रहने वाले लोगों को अवैध घुसपैठ और अनाधिकृत सीमा पार करने को लेकर सतर्क करना है।



यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब भारत, बांग्लादेश से लगने वाली सीमा पर तारबंदी की प्रक्रिया में तेजी ला रहा है।

BGB ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी सफाई

इस पूरे मामले पर BGB ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। विज्ञप्ति के अनुसार, BGB की 60वीं बटालियन ने 24 मई को सीमावर्ती क्षेत्रों में यह अभियान शुरू किया। संस्था का कहना है कि लाउडस्पीकर के माध्यम से की जा रही घोषणाओं का उद्देश्य सीमा के निकट रहने वाले लोगों को भारत से होने वाली अवैध घुसपैठ और अन्य अनाधिकृत सीमा पार गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि सीमा क्षेत्रों में BGB ने गश्ती गतिविधियों को और तेज कर दिया है।

स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

BGB की 60वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एस.एम. शरीफुल इस्लाम ने बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली सीमा चौकियों (BOPs) के माध्यम से जन जागरूकता घोषणाएं लगातार की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और सीमा सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग के लिए प्रेरित करना है। उनके अनुसार, अवैध घुसपैठ, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य सीमा पार अपराधों की रोकथाम के लिए BGB की अभियान और खुफिया गतिविधियां लगातार जारी हैं।



0 Comments