Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

सरकारी नौकरी पाने के लिए हर बार लिखित परीक्षा देना जरूरी नहीं होता। देश में कई ऐसे पद भी हैं जहां चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से शैक्षणिक मेरिट, वॉक इन इंटरव्यू या शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर पूरी की जाती है। इनमें भारतीय डाक विभाग, रक्षा क्षेत्र और सरकारी अनुबंध आधारित पद प्रमुख रूप से शामिल हैं।

1. भारतीय डाक (India Post), ग्रामीण डाक सेवक (GDS)

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद बिना लिखित परीक्षा वाली नौकरियों में प्रमुख माना जाता है। इसके लिए 10वीं पास होना आवश्यक है, जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय अनिवार्य होते हैं।

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक इंडिया पोस्ट वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

2. रक्षा मंत्रालय, कैंटोनमेंट बोर्ड (Cantonment Boards)

रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड में भी कई पदों पर बिना लिखित परीक्षा भर्ती की जाती है। इनमें क्लर्क, चपरासी, सफाईवाला और माली जैसे पद शामिल हैं।

कुछ कैंटोनमेंट बोर्ड भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक मेरिट या ट्रेड टेस्ट यानी स्किल टेस्ट के आधार पर सीधे चयन करते हैं। इन भर्तियों की जानकारी संबंधित छावनी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होती है।

3. सरकारी विभागों में अनुबंध और आउटसोर्स पद

सरकारी विभागों में अनुबंध और आउटसोर्स आधार पर भी कई नियुक्तियां की जाती हैं। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) जैसी सरकारी आउटसोर्सिंग एजेंसियां डाटा एंट्री ऑपरेटर, नर्स, एमटीएस और सुपरवाइजर जैसे पदों पर भर्ती करती हैं।

इन पदों पर चयन आमतौर पर इंटरव्यू या स्किल टेस्ट के जरिए किया जाता है।

4. सेना, नेवी और एयरफोर्स में सैनिक ट्रेड्समैन भर्ती

सेना, नेवी और एयरफोर्स में सैनिक ट्रेड्समैन श्रेणी के अंतर्गत मल्टीपल टास्क स्टाफ, सफाईवाला और धोबी जैसे पदों पर भी अवसर मिलते हैं।

इन भर्तियों में उम्मीदवारों को 10वीं या 8वीं के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद फिजिकल टेस्ट, जैसे दौड़ और मेडिकल जांच के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होती है।

5. केंद्र सरकार के विभागों में सलाहकार पद

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और नीति आयोग में सलाहकार यानी Consultant पदों पर भी भर्ती की जाती है। इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा और अनुभव को महत्व दिया जाता है।

चयन प्रक्रिया में आमतौर पर सीधे इंटरव्यू या वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।





No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement