Breaking News

चंदा मामा दूर के…एक पिता ने बेटे लिए बनाई थी इस लोरी की धुन,फिर उसी बेटे ने पिता को दिए सितम

 

हिंदी सिनेमा में बच्चों के लिए कई खूबसूरत और भावनात्मक गीत बनाए गए हैं। इनमें लोरी गीतों की एक खास जगह रही है, जिन्हें आज भी माएं अपने बच्चों को सुलाने के लिए गुनगुनाती हैं। म्यूजिक डायरेक्टर्स ने समय समय पर बच्चों को ध्यान में रखते हुए अनेक लोरी सॉन्ग तैयार किए, लेकिन कुछ गीत ऐसे हैं जो पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में बसे रहे।



ब्लैक एंड वाइट दौर से लेकर रंगीन फिल्मों तक, इन लोरियों को पर्दे पर मां और पिता दोनों के जरिए गाते हुए दिखाया गया है। इनमें एक ऐसा गीत भी शामिल है जिसे एक पिता ने अपने बेटे के लिए तैयार किया था, हालांकि बाद में बड़ा होने पर बेटे ने उसी पिता को घर से बाहर कर दिया।

70 साल बाद भी पसंद किया जाता है ‘चंदा मामा दूर के’

‘चंदा मामा दूर के’ गीत का एनीमेशन वर्जन तो आपने कई बार देखा और सुना होगा, लेकिन इसका मूल संस्करण 1955 में रिलीज हुई फिल्म वचन का है। इस लोकप्रिय गीत को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी।

गीत को म्यूजिक कंपोजर रवि ने लिखा और संगीतबद्ध किया था। रवि वही संगीतकार हैं जिन्होंने अपनी एक्ट्रेस बहू वर्षा उसगांवकर और बेटे पर हिंसा के आरोप लगाए थे। समय के साथ कई नए गीत आए, लेकिन ‘चंदा मामा दूर के’ आज भी लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय बना हुआ है और करीब 70 साल बाद भी इसकी मिठास बरकरार है।



0 Comments