![]() |
नई दिल्ली। देश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के साथ लू और भीषण गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले कुछ हफ्तों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, हीटस्ट्रोक जैसी समस्याओं को देखते हुए हर स्तर पर सावधानी बढ़ाने की आवश्यकता है।
गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों, खुले में काम करने वाले लोगों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय तक गर्म वातावरण या तेज धूप में रहने से डिहाइड्रेशन, हीट एग्जाशन और हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
इसी बीच, डीजीएचएस (स्वास्थ्य सेवा निदेशालय) ने भी हाल ही में दिशा-निर्देश जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने विशेष रूप से दोपहर के समय तेज धूप से बचने और आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया है।
दिशा-निर्देशों में गर्म मौसम के दौरान ढीले और सूती कपड़े पहनने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त द्रव पदार्थों का सेवन करने जैसे जरूरी सुझाव भी शामिल किए गए हैं।


खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments