चंडीगढ़/ सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों और लाखों वीडियो साझा किए जाते हैं, जिनमें कुछ वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। कई बार इनमें ऐसे दृश्य सामने आते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग आश्चर्य जता रहे हैं। वीडियो में खुलेआम शराब वितरण का दावा किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-9 मार्केट से जुड़ा बताया जा रहा है। आमतौर पर गर्मी के मौसम में लोग शरबत या ठंडा पानी बांटते नजर आते हैं, लेकिन वायरल वीडियो में अलग ही नजारा दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि एक नई शराब ब्रांड के प्रमोशन के तहत लोगों को मुफ्त में शराब दी जा रही थी। दावा है कि बर्फ के गोले पर शराब डालकर उसे लोगों में वितरित किया जा रहा था। हैरानी की बात यह भी बताई जा रही है कि इसे लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी।
इस पूरे घटनाक्रम को किसी व्यक्ति ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments