Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 


छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जामसांवली हनुमान मंदिर के पास एक खेत की झोपड़ी में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझा दी है। 30 वर्षीय युवक की हत्या उसी की प्रेमिका ने की।

पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती अंततः हत्याकांड में बदल गई।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मुलाकात

मृतक की पहचान आकाश परमार के रूप में हुई है। वह गुजरात के बनासकांठा जिले के कोडरम गांव का रहने वाला था। करीब तीन महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात छिंदवाड़ा जिले की एक महिला से हुई थी।

यह महिला दो बच्चों की मां है और करीब आठ महीने पहले उसके पति की मौत हो चुकी थी। पति की मृत्यु के बाद वह मानसिक और आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थी तथा मजदूरी करके गुजारा कर रही थी।

गुजरात ले जाने पर हुआ विवाद

धीरे-धीरे दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। आकाश परमार महिला को अपने बच्चों सहित गुजरात ले जाना चाहता था। लेकिन कुछ समय बाद महिला ने परिस्थितियों का हवाला देते हुए उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इससे आकाश काफी परेशान हो गया।

रविवार को आकाश बिना सूचना दिए गुजरात से छिंदवाड़ा के सौंसर क्षेत्र पहुंच गया। वह सीधे महिला की झोपड़ी में चला गया।

झोपड़ी में हुई बहस, फिर हुई हत्या

शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन जल्द ही यह बहस में बदल गई। आकाश परमार महिला पर गुजरात चलने का दबाव बना रहा था, जबकि महिला बच्चों और पारिवारिक कारणों से मना कर रही थी।

बहस के दौरान महिला ने अपनी ओढ़नी से आकाश का गला घोंट दिया। झोपड़ी में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। कुछ ही देर में आकाश की मौत हो गई। हत्या के बाद महिला शव को वहीं छोड़कर भाग निकली।

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

रात में झोपड़ी में संदिग्ध शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव के पास से आकाश का मोबाइल फोन बरामद हुआ। तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने कॉल डिटेल्स, व्हाट्सएप चैट और इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की।

सबूत मिलने पर महिला को हिरासत में लिया गया। शुरुआती पूछताछ में वह इनकार करती रही, लेकिन पुलिस द्वारा मोबाइल के रिकॉर्ड पेश किए जाने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement