कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीएम महेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ताजिया और अखाड़ा आयोजनों के लिए विशेष दिशा निर्देश
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सभी कार्यक्रम निर्धारित नियमों और प्रशासनिक दिशा निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी ताजिया एवं अखाड़ा जुलूसों के दौरान किसी भी प्रकार के शस्त्र प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने सभी ताजिया समितियों और समाज प्रमुखों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
समाज प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
बैठक के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न ताजिया एवं अखाड़ों में शामिल होने वाली संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रशासन ने सभी सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
समाज प्रमुखों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।
साफ सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर जोर
नगर निगम को चांदनी चौक सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाने और पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा चांदनी चौक से गांजा चौक तक के मार्ग पर रखी भवन निर्माण सामग्री एवं अन्य अवरोधों को हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि ताजिया और अखाड़ा जुलूस बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें।
वहीं विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की समुचित व्यवस्था करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत तारों की आवश्यक ऊंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments