आरोपी बउवा चतुर्वेदी (65 वर्ष) ने गांव के चौक में यह घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है वजह
स्थानीय जानकारी के अनुसार कन्हैया बंजारे और बउवा चतुर्वेदी के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर आज दोपहर गांव के चौक में दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी बउवा चतुर्वेदी ने कन्हैया बंजारे पर फरसे से लगातार वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही चंदनू थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आरोपी बउवा चतुर्वेदी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
घटना के मुख्य बिंदु:
- पीड़ित: कन्हैया बंजारे (50 वर्ष), ग्राम भदराली
- आरोपी: बउवा चतुर्वेदी (65 वर्ष), ग्राम भदराली
- स्थान: गांव का चौक, चंदनू थाना क्षेत्र
- हत्या का हथियार: फरसा
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments