Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 रायगढ़,  जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 जून को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। मे.श्रमिन वेल्ट प्रा.लि. द्वारा इलेक्ट्रिकल मीटर टेक्नीशियन के 500 पद, मे. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा लाइफ मित्र, सेल्स ऑफिसर एवं डेवलपमेंट ऑफिसर के कुल 180 पद तथा मे. सॉफ्टबीट कम्प्यूटर रायगढ़ द्वारा नर्सिंग ट्यूटर के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रकार कुल 684 रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.एससी., आईटीआई, डिप्लोमा एवं बी.एससी. नर्सिंग रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार आकर्षक वेतनमान भी प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से रोजगार मेले में शामिल होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होने कहा गया है। रोजगार मेले एवं रिक्तियों संबंधी विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय तथा ई-रोजगार पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement