महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, यह नियुक्ति वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विभाग ने बताया है कि भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी बेमेतरा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bemetara.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा यह सूचना कार्यालय कलेक्टर, बेमेतरा तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमेतरा के सूचना पटल पर भी देखी जा सकती है।
विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती के नाम पर किसी भी बिचौलिये, दलाल या ठग के झांसे में न आएं। किसी भी सरकारी नौकरी में चयन योग्यता, निर्धारित प्रक्रिया और पारदर्शिता के आधार पर किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग से करने की सलाह दी गई है।

खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments