Breaking News

दो कार्यालय सहायक कर्मचारियों का हुआ प्रशासनिक स्थानांतरण

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा दो कार्यालय सहायक कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कार्यालय सहायक वर्ग-2 दीपक कुमार तिवारी, जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा कार्यालय में कार्यरत हैं, उन्हें मूल पदस्थापना कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही में आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु पदस्थ किया गया है। इसी तरह कार्यालय सहायक वर्ग-3 अनीश कुमार राय, जो वर्तमान में जनपद पंचायत मरवाही में पदस्थ हैं, उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा कार्यालय में कार्य करने के लिए स्थानांतरित किया गया है। 

0 Comments