Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून ने 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रवेश किया। अगले दिन 23 जून को यह राजधानी रायपुर पहुंच गया, जबकि 25 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भी मानसून दाखिल हो गया। हालांकि प्रदेश के कुछ उत्तरी जिलों में अभी भी मानसून नहीं पहुंचा है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 से 30 जून के बीच पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

गर्मी और उमस का सितम जारी

लोगों को उम्मीद थी कि मानसून की एंट्री के साथ गर्मी और उमस से निजात मिल जाएगी, लेकिन पिछले पांच दिनों से स्थिति उलट है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेज उमस और गर्मी बनी हुई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम वैज्ञानिक एस.के. अवस्थी ने बताया कि मानसून दंतेवाड़ा से शुरू होकर रायपुर होते हुए अंबिकापुर तक पहुंच चुका है। हालांकि अंबिकापुर के कुछ हिस्सों और उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, बलरामपुर तथा सूरजपुर के कुछ क्षेत्रों में अभी मानसून नहीं पहुंचा है।

आने वाले तीन-चार दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक उमस और गर्मी बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वर्षा की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अवस्थी के अनुसार, दो दिनों के बाद कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

वर्तमान में एक द्रोणिका (ट्रफ) बिहार-उत्तर प्रदेश से गुजर रही है और मध्य प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन मौसमीय सिस्टम्स के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की प्रतीक्षा

मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 से 30 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में अच्छी गतिविधि दिखाएगा। इससे पहले नागरिकों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement