’श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, जताया सरकार के प्रति आभार’
सोमनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक एवं अन्य कारणों से कई लोगों के लिए देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता, लेकिन इस योजना ने उन्हें पवित्र सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर प्रदान किया है। श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।
’आस्था और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार’
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। तीर्थ यात्रा जैसी योजनाएं समाज के उन वर्गों तक भी धार्मिक अवसर पहुंचा रही हैं, जो सामान्य परिस्थितियों में ऐसे तीर्थ स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते।
’श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई’
यात्रा रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने यात्रियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालुओं के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय यात्रा के लिए विदाई दी। पूरे वातावरण में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष माहौल देखने को मिला।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment