रायगढ़: “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कुल 74 लीटर अवैध शराब तथा 2 दुपहिया वाहन जब्त किए गए और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” अभियान के अंतर्गत तमनार पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कुल 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पहली कार्रवाई: थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मिलूपारा की सीतापुर बस्ती में संजय भगत अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर देहात पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। वहां शराब पी रहे कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने संजय भगत (पिता दिलबहादुर भगत, उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी कंचन टोली, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर, वर्तमान मुकाम मिलूपारा सीतापुर बस्ती) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया।
उसके कब्जे से आंगनबाड़ी के पास रखी 12 स्प्राइट बोतलों (प्रत्येक 2 लीटर) तथा एक प्लास्टिक बोतल में कुल 25 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब और शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त किए गए।
दूसरी कार्रवाई:
पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार दिलीप खलखो के मकान पर दबिश दी। यहां भी शराब पी रहे लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए। मौके पर दिलीप खलखो (पिता रामसाय खलखो, उम्र 35 वर्ष, मूल निवासी बालकपोड़ी, थाना कापू, वर्तमान मुकाम मिलूपारा सीतापुर बस्ती) को पकड़ा गया, जिसने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया।
उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब (दो लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतलों में) बरामद की गई।
दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एएसआई सुरूतिलाल सिदार, प्रधान आरक्षक पिताम्बर पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार एवं रंजीत भगत की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस सतर्कता से जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments