Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

Mobile

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। IMT मानेसर के बांस अलियार गांव में 37 वर्षीय नरेंद्र सिंह ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी काजल देवी की स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल स्कार्फ भी बरामद कर लिया है।

आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला डावडा का निवासी है।

फोन पर बात करने पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, बुधवार की आधी रात आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन पर बात करते देखा। जब उसने फोन देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोपी को अपनी पत्नी पर दूसरे व्यक्ति से बात करने का शक था। गुस्से में आकर उसने पत्नी का स्कार्फ लेकर उसका गला घोंट दिया।

घटना के समय घर की छत पर चारों बच्चे सो रहे थे। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पति-पत्नी दोनों प्राइवेट कंपनी में करते थे काम

नरेंद्र सिंह और काजल देवी दोनों एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का काम करते थे। काजल देवी रोजाना शाम 8 बजे कंपनी से घर लौट जाती थी, जबकि नरेंद्र आधी रात को घर पहुंचता था।

पीड़िता की बहन की शिकायत पर IMT मानेसर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। आरोपी से हत्या के कारणों और घटना के पूरे क्रम के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement