Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 रायगढ़, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ द्वारा ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों के लिए 15 जुलाई, बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ में आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मे.होटल श्री सांई श्रद्धा रेलवे स्टेशन के पास रायगढ़ में रिसेप्सनिस्ट कैशियर, रूम सर्विस, हाउस कीपिंग एवं सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह मे.परिश्रम रिसोर्स प्रा.लि.5 वां फ्लोर प्लाट नं.टेग 26, जीपी 28 सेक्टर 18 गुरूग्राम में मीटर इन्स्टालर एवं पीकर मेकर तथा मे.फर्स्ट फ्लाई कोरपोरेट मेनेजेन्ट सर्विस सभ्भाजीनगर महाराष्ट्र अप्रेन्टिसिप टेªनी के पद शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रिक्तियों एवं अन्य जानकारी जिला रोजगार कार्यालय तथा ई-रोजगार पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement