Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 कोरबा, सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु 23 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिस पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है उनमें साईको-सोशल कांउसलर- 01 पद, पैरालीगल कार्मिक/वकील- 01 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक- 01 पद, कार्यालय सहायक-01 पद, सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड- 03 पद शामिल हैं।

उक्त पदों हेतु आवेदन 23 जुलाई तक स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा में प्रस्तुत किया जा सकता है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा ने बताया कि उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्याता, अनुभव, कार्य दायित्व एवं अन्य विवरण जिले की वेबसाइट www.korba.nic.in पर उपलब्ध है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement