Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

कवर्धा, नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन परिवारों को पट्टाधृति अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पंचायत पिपरिया में वार्डवार सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह सर्वे 8 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में किया जाएगा। सर्वे के लिए गठित दल वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक भ्रमण कर पात्र आवासहीन व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करेगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। सर्वे के दौरान ऐसे आवासहीन व्यक्ति, जो 20 अगस्त 2017 के पूर्व से नगर क्षेत्र में लगातार निवासरत हैं, उन्हें अपने निवास संबंधी प्रमाण के रूप में निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। इनमें भारत निर्वाचन आयोग अथवा राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची, विद्युत देयक अथवा विद्युत कनेक्शन संबंधी दस्तावेज, टेलीफोन बिल, स्थानीय नगरीय निकाय का संपत्ति कर अथवा समेकित कर पंजी, जलकर भुगतान संबंधी दस्तावेज, भवन अथवा दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त पट्टाधृति पट्टा, आधार कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। इस संबंध में नगर पंचायत पिपरिया में आयोजित बैठक में सर्वे कार्य की रूपरेखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष घुरूवा राम साहू, उपाध्यक्ष  शिवचरण पटेल, पार्षद  सोम पटेल,  राजेन्द्र गुप्ता, कमलकांत नाविक एवं  नंदा पाटिला, तहसीलदार पिपरिया  विकास कुमार जैन, राजस्व निरीक्षक  कामेश्वर सिंह क्षत्रिय, पटवारी  शशांक तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  योगेश्वर सिंह नेताम सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement