Breaking News

अवैध रूप से रेत एवं गिट्टी ले जा रहे 5 ट्रैक्टर जप्त

 

एमसीबी/ जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई  में जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत एवं गिट्टी का परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 जुलाई 2026 को तहसील खड़गवां के ठग्गांव क्षेत्र में जांच के दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर तथा रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना खड़गवां में सुरक्षित रखा गया है।
इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए 2 अन्य ट्रैक्टरों को भी जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग ने बताया कि सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments