निरीक्षण के दौरान समिति ने जिला जेल में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी वास्तविक आयु की जानकारी ली। इस दौरान जेल में 215 बंदी निरुद्ध पाए गए, जबकि 13 बंदी अपने प्रकरणों की सुनवाई के लिए न्यायालय गए हुए थे। निरीक्षण के दौरान 5 बंदियों ने अपनी आयु 18 वर्ष से कम होने की आशंका व्यक्त की। इस पर समिति ने संबंधित बंदियों के जन्मतिथि सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं निरीक्षण में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया, जिसमें किसी निरुद्ध बंदी के आश्रित बच्चों की देखरेख के लिए कोई अभिभावक उपलब्ध न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक रवि भूआर्य, जेल मास्टर कुंजलाल सिन्हा तथा जेल प्रहरी नरेन्द्र पटेल एवं डेमू यादव उपस्थित रहे।
जेल में बंदियों की आयु का किया जायेगा सत्यापन ,इन 5 मामलों में जन्मतिथि सत्यापन की होगी कार्रवाई
गरियाबंद, सर्वाेच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला जेल गरियाबंद में बंदियों के आयु सत्यापन के लिए जेल निरीक्षण समिति द्वारा निरीक्षण किया गया।
Tags
"खबर प्रहार (khabar Prahar) का मुख्य उद्देश्य आप तक देश, दुनिया, मनोरंजन, अपराध और रोजगार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पूरी निष्पक्षता और सटीकता के साथ सबसे पहले पहुंचाना है। खोजी पत्रकारिता और सत्यता ही हमारी पहचान है।"
खबरें नहीं सच का प्रहार
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING

0 Comments