जानिए किस पद पर निकली हैं कितनी रिक्तियां?
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 10 रिक्त पदों को भरा जाएगा। वर्गवार पदों का विवरण नीचे दिया गया है:
निष्पादन लिपिक: कुल 2 पद (दोनों अनारक्षित)
साक्ष्य लेखक: कुल 4 पद (1 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति)
आदेशिका लेखक: कुल 4 पद (2 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जनजाति)
आवेदन की अंतिम तिथि और समय
योग्य अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 की शाम 5:00 बजे तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। तय समय सीमा के बाद मिलने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
कहां से डाउनलोड करें फॉर्म और आधिकारिक नोटिफिकेशन?
भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन पत्र का प्रारूप कबीरधाम जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट:
https://kabirdham.dcourts.gov.in/ अप्लाई करने का तरीका: वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर 'Notice' सेक्शन चुनें। इसके बाद 'Recruitment' टैब पर क्लिक करके पूरा नोटिफिकेशन डाउनलोड किया जा सकता है।
खबरें नहीं सच का प्रहार



No comments:
Post a Comment