Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

गरियाबंद, कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लैण्ड बैंक की जानकारी के सत्यापन एवं पुनः सर्वेक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में उपलब्ध लैण्ड बैंक की वर्तमान स्थिति, अभिलेखों के सत्यापन, मैदानी सर्वेक्षण तथा अद्यतन जानकारी तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन के., अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 के अंतर्गत वनभूमि के व्यपवर्तन के एवज में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लैण्ड बैंक की जानकारी का अद्यतन किया जाना जरूरी है। इसके लिए जिले में उपलब्ध गैर वनभूमि, राजस्व वनभूमि तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप अन्य उपयुक्त भूमि का सत्यापन कर नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार पुनः चिन्हांकन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैण्ड बैंक से संबंधित प्रत्येक प्रविष्टि का राजस्व एवं वन विभाग संयुक्त रूप से सत्यापन करें तथा सभी अभिलेखों, नक्शों और मैदानी स्थिति का मिलान करते हुए त्रुटिरहित जानकारी शीघ्र तैयार करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रपत्रों में समस्त जानकारी समय-सीमा के भीतर संकलित कर अद्यतन डाटा तैयार किया जाए, जिससे विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि चयनित भूमि का सर्वेक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा भूमि की उपलब्धता, क्षेत्रफल, भौगोलिक स्थिति एवं अन्य आवश्यक विवरणों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए पुनः सर्वेक्षण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें और शासन को भेजी जाने वाली जानकारी का समय पर संकलन सुनिश्चित करें। 

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement