Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन ने अलग-अलग संस्थानों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सहायक प्राध्यापकों और व्याख्याता (एलबी) को तत्काल प्रभाव से वापस बुला लिया है। रायपुर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, इन सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत नई जगहों पर तैनात किया गया है। विभाग ने इस संबंध में बकायदा आदेश जारी कर दिए हैं।

इन शिक्षकों और प्राध्यापकों के बदले कार्यक्षेत्र

सरकार द्वारा जारी सूची में बिलासपुर और बलौदाबाजार के कई बड़े नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार, सेजेस शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अर्जुनी (बलौदाबाजार) में पदस्थ शिक्षक गोपाल सिंह वर्मा को अब समग्र शिक्षा बलौदाबाजार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में सेवाएं दे रहे नूर मोहम्मद रिजवी (प्राचार्य/सहायक प्राध्यापक) को अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली (कसडोल, बलौदाबाजार) भेजा गया है।

बिलासपुर से हटाकर इन जिलों में मिली नई जिम्मेदारी

उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर से ही कई अन्य व्याख्याताओं की भी रवानगी हुई है। विभाग ने ई-संवर्ग की सहायक प्राध्यापक प्रीति तिवारी को अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्दाकछार (कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) में नियुक्त किया है।

इसके अलावा, इसी संस्थान में कार्यरत व्याख्याता एलबी (ई-संवर्ग) विद्या भूषण शर्मा का तबादला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर (महासमुंद) किया गया है।

हिंदी और अंग्रेजी के व्याख्याता भी हुए शिफ्ट

तबादला सूची में भाषाई विषयों के व्याख्याताओं के नाम भी शामिल हैं। उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर से डॉ. सलीम जावेद (व्याख्याता एलबी अंग्रेजी, ई-संवर्ग) को स्थानांतरित कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनारदेवरी (पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा) भेजा गया है।

इसी क्रम में, हिंदी विषय के व्याख्याता एलबी (ई-संवर्ग) करीम खान को भी बिलासपुर संस्थान से हटाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरा (कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) में नई पदस्थापना दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement