इस संबंध में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक द्वारा सरगुजा संभाग के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पत्र के अनुसार अम्बिकापुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा सूरजपुर जिले से पात्र अभ्यर्थियों का चयन कर उनकी जानकारी निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों के लिए प्रशिक्षित एवं कुशल टूरिस्ट गाइड तैयार करना है, ताकि पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध हो सके तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पर्यटन प्रबंधन, पर्यटकों से संवाद कौशल, स्थानीय इतिहास एवं संस्कृति, विरासत स्थलों की जानकारी, आतिथ्य प्रबंधन, पर्यटन आचार-व्यवहार तथा व्यावहारिक गाइडिंग से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है। प्रत्येक जिले से 07 पात्र स्नातक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM), ग्वालियर द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें पर्यटन क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा जारी पत्र में सभी जिला कलेक्टरों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने जिले से चयनित 07 अभ्यर्थियों की सूची निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 10 दिनों के भीतर बोर्ड को उपलब्ध कराएं। सूची में अभ्यर्थियों का नाम, शैक्षणिक योग्यता, आयु, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी एवं पूर्ण पता शामिल किया जाना है। यह जानकारी ईमेल के माध्यम से md-cgtourism@gmail-comअथवा scmpctb@gmail-com पर भेजी जाएगी।
यह पहल प्रदेश के युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को देश-विदेश के पर्यटकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड युवाओं को देगा निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण ,प्रत्येक जिले से 7 स्नातक युवाओं का होगा चयन, एक माह का प्रशिक्षण एवं IITTM ग्वालियर से मिलेगा प्रमाणपत्र
एमसीबी/ छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। बोर्ड द्वारा अगस्त-सितंबर 2026 में राज्य के युवाओं के लिए निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM), ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होगा।
Tags
"खबर प्रहार (khabar Prahar) का मुख्य उद्देश्य आप तक देश, दुनिया, मनोरंजन, अपराध और रोजगार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पूरी निष्पक्षता और सटीकता के साथ सबसे पहले पहुंचाना है। खोजी पत्रकारिता और सत्यता ही हमारी पहचान है।"
खबरें नहीं सच का प्रहार
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING

0 Comments