Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

बलौदाबाजार,  जिले की महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण एवं उन्हें आजीविका उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम लाहौद में 40 महिलाओं को धान एवं पैरा आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सम्पन्न होने पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किये गये विभिन्न कलाकृति का अवलोकन कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत बिहान टीम के संयुक्त प्रयास से गैर कृषि आजीविका को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ महतारी संकुल संगठन लाहौद में धान एवं पैरा आर्ट में शामिल समूह की 40 दीदियों को प्रशिक्षण दिलाया गया।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement