इस कार्यशाला में कक्षा 11वीं के 5 नए वोकेशनल ट्रेडों को शामिल किया गया है। इनमें एपैरल एंड मेड-अप्स, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, प्लम्बिंग, पावर और कंस्ट्रक्शन ट्रेड शामिल हैं। इसके साथ ही आईटी (IT) ट्रेड के मौजूदा ब्लूप्रिंट में आवश्यकतानुसार आंशिक संशोधन किया जा रहा है।
तैयार किए जा रहे नए ब्लूप्रिंट के आधार पर भविष्य में दक्षता (कम्पीटेंसी) आधारित प्रश्नपत्र बनाए जाएंगे। इससे छात्रों की समझ, कौशल और अधिगम परिणामों का सही मूल्यांकन संभव हो सकेगा। कार्यशाला का संचालन परख सेल के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
ब्लूप्रिंट तैयार करते समय सीखने के परिणामों, दक्षताओं, शैक्षणिक उद्देश्यों, प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई के स्तर का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।" — डॉ. बी. रघु, उपसचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल
"दक्षता-आधारित प्रश्नों के निर्माण से छात्रों में विषय की मौलिक समझ विकसित होगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के मूल्यांकन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रश्नपत्र निर्माण, सेटिंग और मॉडरेशन पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है।" — श्रीमती पुष्पा साहू, सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल
कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अब केवल रटने के बजाय व्यावहारिक कौशल और विषय की समझ का मूल्यांकन होगा। नए वोकेशनल ट्रेड शुरू होने से छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा चुनने के अधिक विकल्प मिलेंगे।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment