Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

Kharsiya

रायगढ़, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेमुड़पार, खरसिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय में कुल 19 रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

          रिक्त सीटों में कक्षा 8वीं में 1, कक्षा 9वीं में 1 तथा कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में 16 और कला संकाय में 1 सीट शामिल है। इच्छुक पालक एवं विद्यार्थी विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति, निवास एवं फोटो संलग्न करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। कक्षा 8वीं एवं 9वीं अंग्रेजी माध्यम में अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में 9 सितंबर 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 11वीं में कक्षा 10वीं की अंकसूची के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी हेतु एडमिशन इंचार्ज श्री जवाहर लाल सिन्हा (पीजीटी हिन्दी) से मोबाईल नंबर- +91-8839201173 पर संपर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement