Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

गरियाबंद, गरियाबंद जिले की आबकारी टीम  वृत्त गरियाबंद के पंटोरा जंगल क्षेत्र में आबकारी टीम ने सघन गश्त एवं जांच के दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मित कर छिपाकर रखी गई लगभग 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद की। मदिरा को आबकारी कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। आरोपी की पतासाजी जारी है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव एवं हितेश कुमार भोई, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, रवि कुमार एवं युवराज धु्रव, नगर सैनिक संजय नेताम एवं मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक श्रीमती कल्पना धु्रव तथा वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement