कलेक्टर ने अभ्यारण्य के चारों ओर फेंसिंग का काम तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फेंसिंग से पशुओं की सुरक्षा तय होगी और आसपास के किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।
यह गौ अभ्यारण्य 184 एकड़ में फैला हुआ है, जिसके विकास के लिए राज्य सरकार ने पहले चरण में 1 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम जोगीपुर में गौवंश के संरक्षण और देखभाल के उद्देश्य से 184 एकड़ भूमि पर बड़े पैमाने पर गौ अभ्यारण्य का निर्माण किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण के विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार ने बजट मंजूर किया है।इस गौ अभ्यारण्य के बनने से क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही फेंसिंग होने से आसपास के किसानों की फसलें मवेशियों के नुकसान से सुरक्षित रहेंगी।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment