रोजाना लाखों टिकटों की बिक्री के बावजूद नई वेबसाइट का प्रदर्शन बेहतर रहने का दावा किया गया है। आइए समझते हैं कि यह नई वेबसाइट पुरानी से कितनी अलग है और इससे यात्रियों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे।
बिना रुकावट बुकिंग: कैप्चा और विज्ञापनों से मुक्ति
कैप्चा की झंझट खत्म: अब हर स्टेप पर कैप्चा भरने की बाध्यता नहीं रहेगी। इससे खासकर तत्काल बुकिंग के दौरान समय की बड़ी बचत होगी।
साफ स्क्रीन: स्क्रीन से गैर-जरूरी विज्ञापनों और फ्लैशिंग ग्राफिक्स को साफ कर दिया गया है। इससे वेबसाइट की स्पीड बढ़ी है और ध्यान भटकने की समस्या दूर हुई है।
स्मार्ट फीचर्स जो बचाएंगे समय और मेहनत
एक स्क्रीन पर सभी क्लास: स्लीपर, 3A, 2A या 1A—सभी श्रेणी में सीटों की उपलब्धता अब एक ही स्क्रीन पर दिखेगी। अलग-अलग टैब खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऑटो-फिल पैसेंजर डेटा: बार-बार यात्रियों का नाम, उम्र और विवरण दर्ज नहीं करना होगा। सिस्टम आपकी जानकारी सुरक्षित रखेगा, जो अगली बुकिंग में खुद-ब-खुद आ जाएगी।
फास्ट चेकआउट: पेमेंट गेटवे के स्टेप्स कम कर दिए गए हैं। इससे ट्रांजेक्शन जल्दी पूरा होगा और पेमेंट फेल होने की आशंका न के बराबर रहेगी।
नया रिस्पॉन्सिव डिजाइन: नई कलर थीम और आसान मेन्यू के साथ इसे मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर इस्तेमाल करना बेहद सरल है। इसे डिजाइन करने में छात्रों के सुझावों को भी शामिल किया गया है।
अपग्रेड होगा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम
IRCTC जल्द ही अपने बैकएंड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भी अपग्रेड करने जा रहा है। नई वेबसाइट सीधे इस अत्याधुनिक सिस्टम से जुड़ेगी। इसके शुरू होने के बाद सर्वर डाउन होने या वेबसाइट स्लो होने जैसी पुरानी समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment