Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

अम्बिकापुर ,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ‘‘वीरांगना‘‘ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है। वहीं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘‘ प्रदान किया जाना है। इसी प्रकार महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष ‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान‘‘ प्रदान किया जाना है। इसके तहत एक महिला को दो लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इन पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियां 25 सितम्बर 2026 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग अम्बिकापुर से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement