रोजगार मेले में 42 अभ्यर्थियों का मौके पर चयन , लाइफ मित्र, सेल्स ऑफिसर एवं डेवलपमेंट ऑफिसर के कुल 180 पदों के लिए अभ्यर्थियों का किया गया चयन
रायगढ़, जिला स्तरीय रोजगार मेले में 42 अभ्यर्थियों का मौके पर चयन जिला प्रशासन की विशेष पहल से 684 रिक्त पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिया साक्षात्कार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन रायगढ़ लगातार सार्थक प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ द्वारा आज जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेला जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार प्राप्ति का प्रभावी मंच साबित हुआ, जहां विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों द्वारा बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। मेले में कुल 42 अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया गया, जबकि अन्य अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों द्वारा आगे भी जारी रहेगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले के लिए कुल 331 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। इनमें से 88 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन एवं योग्यता परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 42 अभ्यर्थियों का तत्काल चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में युवाओं के साथ-साथ युवतियां भी शामिल रहीं, जिन्होंने रोजगार के अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेसर्स श्रमिन वेल्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिकल मीटर टेक्नीशियन के 500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित की गई। वहीं मेसर्स एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा लाइफ मित्र, सेल्स ऑफिसर एवं डेवलपमेंट ऑफिसर के कुल 180 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त मेसर्स सॉफ्टबीट कम्प्यूटर रायगढ़ द्वारा नर्सिंग ट्यूटर के 4 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस प्रकार रोजगार मेले में कुल 684 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.एससी. एवं बी.एससी. नर्सिंग जैसी विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता, कौशल एवं अनुभव के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।
Tags
"खबर प्रहार (khabar Prahar) का मुख्य उद्देश्य आप तक देश, दुनिया, मनोरंजन, अपराध और रोजगार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पूरी निष्पक्षता और सटीकता के साथ सबसे पहले पहुंचाना है। खोजी पत्रकारिता और सत्यता ही हमारी पहचान है।"
खबरें नहीं सच का प्रहार
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING

0 Comments