घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। हादसे में घर के बाहर खड़ी दो बाइकें भी पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
हादसे की वजह क्या थी?
जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तम पटेल और उनका बेटा आर्यन पटेल साथ रहते थे। बुधवार को आर्यन पटेल का 19वां जन्मदिन था। रात का खाना खाकर दोनों सो गए। तड़के करीब 3 बजे अचानक विंडो एसी के कंप्रेसर में तेज धमाका हुआ।
धमाके के साथ भारी धुआं कमरे में फैल गया। कमरे का आकार छोटा होने के कारण धुआं तेजी से भर गया। मुख्य दरवाजे के पास भी आग और धुआं फैलने से दोनों बाहर नहीं निकल सके।
पड़ोसियों ने बचाया जान
तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने देखा कि घर के बाहर बाइकें जल रही थीं। तुरंत डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा और पिता-पुत्र को बाहर निकाला।
दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने पुरुषोत्तम पटेल को मृत घोषित कर दिया। आर्यन पटेल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच
चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में विंडो एसी के कंप्रेसर ब्लास्ट होने की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।
पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से ब्लास्ट हुआ, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विद्युत उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया है।

खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments