इन 14 जिलों में काले बादलों का डेरा
मौसम विभाग द्वारा जारी तात्कालिक पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के 14 प्रमुख जिलों पर बादलों का भारी दबाव बना हुआ है।
मध्य और मैदानी इलाके: राजधानी रायपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग और कबीरधाम।
बिलासपुर और आसपास: बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG)।
उत्तरी और सीमावर्ती क्षेत्र: रायगढ़, जशपुर।
इन सभी क्षेत्रों में अगले तीन घंटे के भीतर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की पूरी आशंका जताई गई है।
मोबाइल पर बजा सायरन, अलर्ट हुआ प्रशासन
अचानक मोबाइल पर बजे तेज अलार्म और अलर्ट मैसेज ने लोगों को चौंका दिया। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि लोग समय रहते सतर्क हो जाएं। खुले मैदानों, जलभराव वाले क्षेत्रों और बिजली के खंभों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
यातायात और जलभराव का खतरा: अचानक होने वाली तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है। इसके साथ ही दृश्यता (Visibility) कम होने के कारण सड़क यातायात पर भी असर पड़ सकता है।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment