कांकेर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के इरादे से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय से 24 जुलाई को जारी आदेश के तहत जिले के 52 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अस्थाई रूप से तबादला कर दिया गया। इस फेरबदल की वजह से 27 से ज्यादा थानों और चौकियों की कमान नए हाथों में सौंपी गई है। विभाग ने सभी तबादलाशुदा कर्मियों को तुरंत प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया है।
निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में कई थानों के प्रभारियों के नाम शामिल हैं। फेरबदल के तहत प्रशासनिक संतुलन बनाने के लिए रक्षित केंद्र और विभिन्न थानों से अधिकारियों की तैनाती नई जगहों पर की गई है:
अंबर सिंह भारद्वाज: रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर।
कोमल भूषण पटेल: चौकी प्रभारी हल्बा से थाना प्रभारी अंतागढ़।
सुदर्शन सिंह ध्रुव: रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी आमाबेड़ा।
योगेन्द्र कुमार वर्मा: चौकी प्रभारी दुधावा से थाना प्रभारी सरोना।
सुरेन्द्र मानिकपुरी: थाना कांकेर से थाना प्रभारी ताड़ोकी।
मनीष नेताम: जिविशा कांकेर से चौकी प्रभारी दुधावा।
आलोक सुबोध: अंतागढ़ से थाना प्रभारी कोडेकुर्से।
सतीश कुमार जाधव: ताड़ोकी से रक्षित केंद्र कांकेर।
उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के प्रभार बदले
पुलिस महकमे में जमीनी स्तर पर कसावट लाने के लिए उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया गया है।
टिकेश मरकाम को कोयलीबेड़ा से कोरर भेजा गया है। टिकेश्वर यादव (गोंडाहूर DRG) को अंतागढ़, जीवधन यादव को कांकेर से दुर्गूकोंदल और रविन्द्र कुमार भुआर्य को चारामा से रावघाट थाना स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में गंभीर पाण्डेय (कोरर से ताड़ोकी), रविन्द्र कुमार ठाकुर (पखांजूर से लोहत्तर), गजेंद्र गेंडरे (दुर्गूकोंदल से कोयलीबेड़ा), नोहरू राम नेताम (लोहत्तर से चारामा) और हीरालाल गोटा (कांकेर से दुर्गूकोंदल) का ट्रांसफर हुआ है। इसके अलावा युवराज ध्रुव को रक्षित केंद्र कांकेर भेजा गया, जबकि यशवंत कोरेटी को रक्षित केंद्र से रावघाट साइबर सेल और ममता साहू को दुधावा चौकी से कांकेर थाने भेजा गया है।
आरक्षक और महिला आरक्षकों का भी स्थानांतरण
मैदानी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में आरक्षकों और महिला आरक्षकों का भी तबादला किया गया है।
तबादला पाने वाले आरक्षक:
हरेंद्र सिंह, लोकेश्वर कश्यप, कुमेश कुमार, निलेश विश्वकर्मा, अरुण मंडावी, गजेंद्र नागवंशी, पुर्णानंद खरांशु, कमलेश मरकाम, दुवारू राम मंडावी, रविन्द्र नेताम, बिरेंद्र शेष, मनोज टोप्पा, दीपक ठाकुर, भारत लाल सिन्हा, गेंदलाल खड़हा, और लिलेश राम सिन्हा तथा खेमराज जैन शामिल हैं।
महिला आरक्षकों में अंजू कोराम को महिला सेल, जबकि जहुरा साहू, अंजली गोटा, दिनेश्वरी निषाद, सरस्वती गावड़े और सुमित्रा गोटा को पखांजूर थाने की कमान में सहयोग के लिए तैनात किया गया है। अन्नपूर्णा नेताम को बड़गांव, ललिता ठाकुर व अन्नपूर्णा नाग को रावघाट, पदमा कुंजाम को लोहत्तर, अगसिया कोड़ोपी को कांकेर और मंजीत जुर्री को यातायात शाखा कांकेर भेजा गया है। दीपक कुमार नाग को महिला सेल, गुलशन जैन को हल्बा चौकी और लिलिमा को दुर्गूकोंदल से बड़गांव स्थानांतरित किया गया है।
पुलिसिंग को बेहतर बनाने की कवायद
कांकेर पुलिस प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यह पूरी कवायद शुद्ध रूप से प्रशासनिक आवश्यकता और जिले में पुलिस व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए की गई है। इस बदलाव से जिले भर में गश्त, अपराध अनुसंधान, विवेचना और आम नागरिकों की सुरक्षा प्रणाली को नई मजबूती मिलेगी।
खबरें नहीं सच का प्रहार



No comments:
Post a Comment